अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़े उरला मिनीमाता आश्रम में विधायक निधि से 15 लख रुपए के अतिरिक्त कक्ष के लिए स्वीकृति दिए जाने को लेकर सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में अभनपुर विधायक कार्यालय पहुंचे और विधायक इंद्र कुमार साहू का आभार प्रकट किया। वहीं 13 दिसंबर को होने वाले शोभायात्रा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मुख्य अतिथि बनने के लिए निवेदन किया।