देहरादून: काग्रेसियों ने किशन नगर चौक पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला फूंका
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में किशन नगर चौक पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया। यह विरोध केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर दिए गए उनके असंवेदनशील बयान के खिलाफ किया गया। डॉ. गोगी ने कहा कि भाजपा को आमजन की जान की चिंता नहीं है।