पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ परिवार: बाघिन P-142 के तीन नन्हे शावकों ने जीता पर्यटकों का दिल, वीडियो वायरल।
Panna, Panna | Jun 25, 2026 पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद खूबसूरत खबर आ रही है। रिजर्व की हिनौता रेंज में बाघिन P-142 अपने तीन नन्हे शावकों के साथ अठखेलियाँ करती नजर आई है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख पर्यटक रोमांचित हैं। वन विभाग के अनुसार, माँ और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं, जिनकी सुरक्षा और निगरानी लगातार की जा रही है।