मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत में बुधवार शाम चार बजे राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक सिमरा स्थित श्रीकृष्ण सांस्कृतिक माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक निरंजन राय ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी तालमेल और एकजुटता पर जोर दिया गया।