चरखारी: खरेला के कुसुम वाटिका में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
महोबा के खरेला कस्बा स्थित कुसुम वाटिका पैलेस में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न किया गया। चिरंजीव प्रभु श्री भगवान परशुराम के चित्र की सुंदर झांकी सजाकर भगवान परशुराम की फोटो पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना , यज्ञ कार्यक्रम में पधारे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया गया।