गोलमुरी-सह-जुगसलाई: बिष्टुपुर में अपहरणकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन कुख्यात बदमाश घायल
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित साईं मंदिर के पास गुरुवार देर रात पुलिस और कैरव गांधी के अपहरण में शामिल अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसएसपी पीयूष पांडे ने शुक्रवार को 9 बजे बताया कि इस कार्रवाई में तीन कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है।