लहार: लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया के द्वारा ग्राम अखदेवा में रामलीला का किया भव्य समापन
Lahar, Bhind | Jun 28, 2026 लहार क्षेत्र के ग्राम अखदेवा में विगत कुछ दिनों से चल रही प्रभू श्री राम चंद्र जी की रामलीला का भव्य समापन गत रात्रि 27 जून रात्रि 10:00 के आसपास बतौर मुख्यातिथि मौजूद लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया ने किया इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पूर्व सरपंच योगेंद्र दुबे उर्फ बाबा एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने लहार विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया