पन्ना: कैमरे की एक क्लिक ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार; पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में युवक ने लगाई फांसी।
Panna, Panna | Jul 3, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मड़ला में साले की शादी में आए छतरपुर निवासी कैलाश प्रजापति का शव पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा अन्य व्यक्ति संग फोटो खिंचवाने पर हुए विवाद से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।