चैनपुर: किन्नी गांव में स्व. अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गयी,रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया के पिता स्व. अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि मंगलवार दोपहर 4 बजे तक मनाई गई। इस सिलसिले में शाहपुर-गढ़वा रोड स्थित किन्नी गांव में स्व. अनिल चौरसिया की आदमकद प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए।