औरैया: शहर के कानपुर रोड स्थित पीएनबी बैंक में अचानक बजा अलार्म, सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची
शहर के कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार सुबह करीब 8 बजे अचानक अलार्म बजने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैंक के अंदर से लगातार अलार्म की आवाज आने पर राहगीरों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके