बकायादारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई: तालाबंदी होते ही जमा हुए 3 लाख रुपये ग्वालियर नगर निगम ने सम्पत्तिकर बकायादारों पर अपनी सख्ती और तेज कर दी है। बुधवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 50 और 53 में निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 3 लाख रुपये मौके पर ही वसूल किए।