सिंघवारा: दरभंगा में “सर्जना निखार शिविर” का शुभारंभ, छात्राओं के व्यक्तित्व व कौशल विकास पर जोर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दरभंगा इकाई द्वारा आयोजित “सर्जना निखार शिविर” का भव्य शुभारंभ गुरुवार को सी.एम. साइंस कॉलेज स्थित कामेश्वर भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि नाबार्ड की डीडीएम भी शामिल हुए