पीलीभीत: मिलिट्री फार्म-कबीरगंज मार्ग पर केले के खेत में तेंदुआ दिखा, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत
पीलीभीत हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज से मिलिट्री फार्म जाने वाले मार्ग पर केले के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यह सड़क मिलिट्री फार्म से कबीरगंज तक जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुए को खेतों के पास मार्ग पर घूमते देखा गया, सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एक-दूसरे को सतर्क किया।