नीट यूजी परीक्षा परिणाम पर युवाओं का गुस्सा बीएचयू सिंहद्वार पर किया विरोध, परिणाम को रद्द करने की मांग
नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर वाराणसी में तैयारी करने वाले छात्रों का गुस्सा फूट गया। विभिन्न कोचिंग संस्थानों के हजारों छात्रों ने बीएचयू सिंह द्वार पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि नीट यूजी परीक्षा को निरस्त किया जाए।