भदवर में प्रशिक्षु एमबीबीएस डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज के मुख्य गेट को बंद अपनी मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
रोहनिया थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित भदवर हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज वाराणसी के प्रशिक्षु एमबीबीएस डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग को लेकर शुक्रवार को मुख्य गेट को बंद कर जमकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी किया।अल्प स्टाइपेंड के अन्याय के खिलाफ विरोध करने का फैसला किया जिसका नियमित भुगतान भी नहीं किया जाता है।