मैहर जिले में नेशनल हाईवे-क्र 30 पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक धान का बीज लेकर घर जाने से पहले सड़क किनारे खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
रघुराजनगर नगरी: मैहर में नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर इंडियन कॉफी हाउस के सामने बेकाबू हुआ ट्रक, सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को मारी टक्कर, - Raghurajnagar Nagareey News