भरतपुर: भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव फुलवारा में रुपयों के लेन-देन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव फुलवारा ने रुपयों के लेन देन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के परिजनों ने बताया कि जगदीश ने राजकुमार को कुछ रुपए उधार दे रखे थे। जिनको वापस लेने के लिए तकादा किया तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।