मेरठ: अखिलेश यादव को मेरठ का कोट पसंद आया, जिला पंचायत सदस्य से पूछा- भैया, हमें भी सिलवा दो ऐसा, कौन सिलता है
मेरठ में सपा के जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलने दिल्ली पहुंचे। वहां अखिलेश यादव ने सम्राट के ब्लैक कोट की खूब तारीफ की है। यह भी कहा कि भैया कहां से सिलाते हो, हमारे लिए भी एक सिला दो। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर चले गए।