मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी के रैयतों की पिटाई और एनएच जाम की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे भाकपा जिला सचिव,प्रशासन पर साधा निशान
मेदिनीनगर सदर प्रखंड के चियांकी के रैयतों की पिटाई और एनएच 39 जाम होने की सूचना पर गुरुवार सुबह 10 बजे घटनास्थल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी पहुंचे। घटना को लेकर प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। बिना कोई कारण सदर एसडीओ द्वारा धारा 163 लागू करने की निंदा की। बिना मुआवजा दिए घरों को तोड़े जाने के निर्णय पर ऐतराज जताया।