मड़ियाहू: मड़ियाहूं नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयन्ती पर याद करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मड़ियाहूं नगर में संविधान' के शिल्पकार, 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के 133 वी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह महामंत्री मनोज चौरसिया, अखिल प्रताप सिंह, मुकेश तिवारी,अरविंद चौरसिया, नितेश सेठ, संतोष गुप्ता, रवि मौर्य ,बबलू सोनकर सहित अन्य लोग रहे।