हरिद्वार: शिवलोक कॉलोनी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में हुई मारपीट, रानीपुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिवलोक कॉलोनी में पैसों के लेनदेन को लेकर आज दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी दोनों युवक नहीं माने और भी ज्यादा लड़ाई झगड़ा करने लगे। इसके बाद दोनों युवकों को रानीपुर कोतवाली लाया गया जहां पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।