हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रविदास चौक के पास अवैध चाकू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज रविदास चौक के पास से अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ताज है जो ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लोधामंडी कॉलोनी का निवासी है। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे आज न्यायालय में पेश कर दिया है।