ठंड को देखते हुए झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी ने गुरुवार को कर्रा प्रखंड के जरिया पंचायत अंतर्गत चूरले गांव में गरीब,असहाय एंव जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। जरूरत मंद लोगों ने कंबल पाकर राहुल केशरी को दिल से आशिर्वाद देते हुए कहा कि ठंड के कारण हमलोग रात में ठीक से सो नहीं रहे थें। लेकिन अब कंबल मिल गया तो इस साल ठंड से राहत मिलेगा