गढ़वा: अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने रखीं समस्याएं
Garhwa, Garhwa | Jan 8, 2025 बुधवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम में गढ़वा क्षेत्र के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा संवाद किया गया। तकनीकी प्रकृति का विषय होने के कारण कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित एक्सपर्ट के रूप में गढ़वा जिले के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, सदर अस्पताल के मौजूद थे।