सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में तेतरिया गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | May 28, 2025 सिलाव थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव से पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी में तेतरिया गांव निवासी सुनील मिस्री और आशीष कुमार है। सिलाव थानाध्यक्ष ने बुधवार की शाम 6:30 बजे बताया कि मंगलवार की शुवह तेतरिया गांव में गोतिया के बीच मारपीट हुआ था उसी मामले में सुनील मिस्री और आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।