सिलाव: सिलाव के खोजागाछी गांव के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार घायल
Silao, Nalanda | May 27, 2025 सिलाव थाना क्षेत्र के खोजागाछी गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 6 बजे बाइक और कार में भीषण टक्कर हो गई जिससे बाइक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक चालक को सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति गड़ेड़या बिगहा गांव के रहने वाले कृष्ण कांत कुमार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।