परसिया: मंधान बांध में पिकनिक बनाने गए युवको में विवाद एक युवके के गले में मारा चाकू दूसरे युवक के सिर पर पर पटका पत्थर
मंधान बांध में पिकनिक मनाने गए युवकों में आपस में विवाद हो गया ।घटना रविवार को साढे चार बजे के आसपास की है ।5:00 बजे घायलों को परासिया अस्पताल 108 एंबुलेंस से लाया गया। इस घटना में एक युवक के गले में चाकू लगा है ।जबकि दूसरे युवक के सिर पर पत्थर पटकने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। बीच बचाव करने गए एक अन्य युवक के पेट में धारदार हथियार से चोट आई है।