शनिवार देर शाम को चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में सर्पदंश की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।