पंचकूला: कालका के टिपरा में ट्रॉली पलटने से चंडीगढ़ जाने वाला रास्ता बंद
वीरवार को सुबह 7:00 मिली जानकारी के अनुसार कालका के टिपरा में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रॉली पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्राली पलटने के कारण चंडीगढ़ को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि सड़क मार्ग से गुजरते हुए अचानक से ट्रॉली अनियंत्रित हुई और पलट गई ।