मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल का आज भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम सीरवी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया ,बीकानेर यात्रा के दौरान कुछ देर स्टेशन पर रुके, कार्यकर्ताओं ने माला साफा द्वारा उनका बहुमान कर ज्ञापन सोपा, केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।