थाना मंडावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजपुर नवादा में शनिवार 11 दिसंबर सांय लगभग 6 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ पारिवारिक विवाद के बीच नशे की हालत में आरोपी युवक ने अपने ही मासूम भतीजे-भतीजी को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया।