पलामू में गुरूवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। तेज हवा के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। गर्मी से राहत मिली है, लेकिन खेतों एवं खलिहान में काट कर रखी गई गेहूं, चना समेत फसल को नुकसान पहुंचा है। कई गरीबों के आशियाने भी उजड़ गए हैं। वज्रपात भी हुआ। हालांकि समाचार लिखे जाने तक वज्रपात से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली थी।