बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में फुलेशर पेट्रोल पंप के समीप सर्विस लेन में खड़े ट्रेलर में हाईवा ने मारी जोरदार टक्कर
बख्तियारपुर फोरलेन पुल के नीचे स्थित सर्विस लेन में शनिवार सुबह करीब 9 बजे फुलेशर पेट्रोल पंप के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार,पटना की ओर से आ रहे एक हाईवा वाहन ने सर्विस लेन में खड़े ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवा वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत