सीकर की कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक और मोबाइल लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में 23 दिसंबर को परिवादी आबिद ने मामला दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।