ईसागढ़ थाना क्षेत्र के पारसोल गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है।यहां 23 वर्षीय नवविवाहिता वंदना यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।वंदना ने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने जब उसे देखा तो तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।