परबत्ता: जीएन बांध पर दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक अस्पताल रेफर
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत गोगरी-जमालपुर GN बांध पर रविवार की शाम पांच बजे बिसौनी गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट