फारबिसगंज: रामपुर में छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के रामपुर में छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति रामपुर निवासी मोहम्मद जाहीर बताई जा रहे हैं.