फारबिसगंज: डेढ़ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बथनाहा थाना पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
बथनाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुमरिया से अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसे बथनाहा थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां गिरफ्तार दोनों व्यक्ति का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.