फारबिसगंज: पुंरदहा वार्ड संख्या 4 में जामुन तोड़ने के दौरान जामुन के पेड़ से गिरकर एक बालक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पुंरदहा वार्ड संख्या 4 में जामुन तोड़ने के दौरान जामुन के पेड़ से गिरकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों के द्वार आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा घायल बालक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.