फारबिसगंज: रामपुर में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार, जांच जारी
फारबिसगंज के रामपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 11 अंसारी टोला में पूर्व से चले आ रहें विवाद के बीच ट्रैक्टर चालक को लेकर हुए विवाद में 64 वर्षीय बच्चू अंसारी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई.वहीं पिटाई के दौरान चाचा के बचाव में गए मुख्तार अंसारी की भी पिटाई की गई,जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए.फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में घायल का इलाज किया जा रहा है.