फारबिसगंज: फारबिसगंज रामपुर में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या 11 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों व परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गई ।