बदायूं: उझानी में कुढ़ा नरसिंहपुर गांव के पास गड्डों को बचाते समय केमिकल ड्रम भरी डीसीएम हाईवे पर पलटी, चालक घायल
Budaun, Budaun | Jun 7, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बदायूं - दिल्ली राजमार्ग पर कुढ़ा नरसिंहपुर गांव के पास गाजियाबाद से लखनऊ केमिकल ड्रम लेकर डीसीएम जा रही थी, तभी गड्डों को बचाते समय डीसीएम हाईवे पर पलट गई,जिससे डीसीएम क्षतिग्रस्त होने के साथ ही डीसीएम चालक अंकित घायल हो गया।घायल चालक अंकित ने रविवार साढ़े बारह बजे के आसपास बताया कि वह केमिकल से भरे ड्रम लखनऊ लेकर जा रहा था ।