बाजपट्टी थाना कांड संख्या 349/24 (हत्या का प्रयास) और डुमरा थाना कांड संख्या 147/25 (हत्या से संबंधित) मामलों में वांछित अभियुक्त गोनौर महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष अमृत कुमार पाल ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफ