किस्को: ब्राह्मणडीहा गांव में लगातार बारिश से दो घर ढहे, पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की
लोहरदगा जिले में पिछले कई दिनों से हो रही रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण अंचलों में तबाही मचा दी है। लगातार बारिश के चलते निंगनी पंचायत के ब्राह्मणडीहा गांव में गरीब परिवारों के मिट्टी के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, जिससे उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ितों में सुखमनी भगताइन और लीलमुनी उरांव शामिल हैं, जिनका कहना है क