किस्को: मोहर्रम पर तिरंगे के साथ हुसैनी जुलूस निकाला गया, नारे लगे- “क़त्ल-ए-हुसैन अस्ल में मर्ग-ए-यज़ीद है”
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नारी नवाडीह स्थित धुर्वा मोड़ पर रविवार को मोहर्रम के पवित्र अवसर पर हजरत इमाम हसन एवं हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में तिरंगे के साथ भव्य एवं शांतिपूर्ण हुसैनी जुलूस निकाला गया। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे से आरंभ हुए इस जुलूस में क्षेत्र के नारी नवाडीह, हुटाप समेत अन्य कई गांवों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जु