गिरीयक सहायक थाना पावापुरी स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर (टीएमवीएम) में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा कृति कुमारी की मंगलवार को अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है, वहीं मृतका के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।