नगर की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर में मंझनपुर तहसील परिसर में मासिक बैठक किया। संगठन के मंझनपुर तहसील अध्यक्ष राजन गौतम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुँचे, जहां बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च किया गया।