सारंगढ़ के रानीसागर में पुलिस ने अवैध जुआ खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14,700 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। धारा 3(2) छ.ग जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी प्रमोद यादव और टीम ने यह कार्यवाही की।