कटिहार: श्री कृष्ण गौशाला में पशुपालन पर कार्यशाला, दूध और नस्ल प्रतियोगिता भी हुई
पशुपालन निदेशालय के निर्देश पर जिला पशुपालन विभाग ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की। अधिकारियों ने पशुपालन प्रथाओं और पशु कल्याण को बढ़ावा देने की विधिवत जानकारी दी। उन्नत नस्ल, आधुनिक पशुपालन, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य, जिनेटिक बीमारियों, पशु क्रूरता और संतुलित पशु आहार पर पशुपालक को जानकारी दी।