लखीमपुर: पुलिस ने नया पुरवा और रमुआपुर जंगली गांव से दस-दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफतार
फूलबेहड़ थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव से रमेश और रमुआपुर जंगली गांव शिव पूजन को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दस-दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।